Uncategorizedयूपी
संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला :हिंसा के 5 महीने बाद चंदौसी भेजे गए-IPS आलोक भाटी को कमान सौंपी
Transfer of Sambhal CO Anuj Chaudhary

यूपी। होली एक, जुमा-52 कहने वाले संभल CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। उनकी जगह IPS आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया प्रभार दिया गया है। आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को CO के ट्रांसफर किए। यातायात CO संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 का चार्ज मिला है। बहजोई सर्किल के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को यातायात सीओ नियुक्त किया गया है।
12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों का भी तबादला
यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मान को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनकी जगह दुष्यंत कुमार बालियान को यातायात प्रभारी बनाया गया है। सीओ के तबादलों से पहले 12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों में भी फेरबदल किया गया था।