बदायूयूपी

विकलांगता को मात देकर कांग्रेस में मजबूत क़दम,नाज़ खान बनीं महानगर सचिव

यूपी। प्रयागराज, 29 जून 2025 — कांग्रेस पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता नाज़ खान को प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हौसले और जज़्बे की मिसाल है। नाज़ खान पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं और विकलांगता को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्वकर्ता की भूमिका तक का सफर तय किया है।

अपने संघर्षों और समर्पण से पार्टी को मजबूत बनाने वाली नाज़ खान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन की हर चुनौती को आत्मबल और पार्टी के सिद्धांतों के साथ पार किया है। विकलांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वह अपने जैसे अन्य दिव्यांग साथियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

नाज खान ने अपने मनोनयन के बाद कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी की आभारी हूं जिसने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी। मैं संकल्प लेती हूं कि इस पद के माध्यम से मैं न सिर्फ पार्टी को मजबूती दूंगी, बल्कि अपने दिव्यांग भाइयों-बहनों की आवाज़ को बुलंद कर उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।”

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भी नाज़ खान को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके अनुभव और संघर्षशीलता से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!