
बदायूं। झुलसाने वाली गर्मी से दिनभर बेहाल रहे लोग बदायूं। इस महीने का सबसे गर्म दिन रविवार रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा तो गर्मी ने बदन को झुलसा दिया। लोगों ने जरूरी होने पर ही घरों से निकलना आवश्यक समझा। ऐसे में दिन में बाजाराें में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को यह 42.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। चिलचिलाती धूप के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त रहा।