बदायूयूपी

संस्कार भारती ने किया नटराजन पूजन, कला के क्षेत्र में यह उत्कृष्ट योगदान

बदायूं। रविवार को शहर में ललित कलाओं को समर्पित संस्कार भारती संस्था द्वारा भारत स्काउट गाइड भवन में नटराजन पूजन काआयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, गायन, रंगोली आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक खुराना ने इस अवसर पर कला के क्षेत्र में डा. योगेन्द्र पाल मौर्य एवं संगीत के क्षेत्र में सुशील दुबे को सम्मानित किया गया । संस्कार भारती :प्रांतीय संरक्षक अशोक खुराना ने इन पंक्तियों के माध्यम से विचार व्यक्त किया।

गुरु महिमा को याद कर, खुश हैं हम सब आज
महापुरुष मुनि भरत को, करता नमन समाज

प्रांतीय कला संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने कहा कि संस्कार भारती, एक सांस्कृतिक संगठन है, जो भारतीय कला और संस्कृको बढ़ावा देने के लिए सम्पित है। नटराज, भगवान शिव का एवरूप है, जो नत्य के देवता माने जाते हैं। इसलिए, नटराज पूजनकला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उत्सव बन गया है। प्रांतीय सदस्यडॉ. गीतम सिंह ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा नटराजन पूजन,कला के क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा और भगवान नटराज के प्रतिसम्मान व्यक्त करने का एक उत्सव है। यह उत्सव, विशेष रूप सेगुरु पूर्णिमा के अवसर पर, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले गुरुओं को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है।कार्यक्रम में नृत्य कु. आराध्य, तबला में कार्तिक शर्मा, भजन मेंनरेश कुमार शर्मा, गायन में शिवांगी पाण्डेय ने अपनी प्रस्तुति दीकार्यक्रम का संचालन कवि षट्वदन शंखधार व पवन शंखधार नेकिया। संस्कार भारती द्वारा कल काव्य गोष्ठी का आयोजन कियजाएगा। कार्यक्रम में अशोक सक्सेना,डा. अरविंद धवल, पवन शंखधार, विनोद सक्सेना बिन्नी, आर.के. वर्मा,डा. शुभ्रा, डा .प्रतिशमिश्रा, सीमा शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, सत्यानारण शर्मा, रीता शर्मा,अशोक साहू, मधुरिमा रस्तोगी, मुनेन्द्र सक्सेना, ऊषा कुशवाह,मधुरिमा रस्तोगी, पीके वर्मा, सुभाष मैथिल आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!