
यूपी। बरेली आगरा की धरती पर “अस्तित्व बचाओ, भाईचारा बनाओ” के संदेश के साथ आयोजित विशाल महारैली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह महारैली युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता एवं नगीना से सांसद माननीय चंद्रशेखर आज़ाद के समर्थन में आयोजित की गई।
महारैली का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा माननीय चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को और सशक्त करना रहा। इसी क्रम में बरेली से आगरा पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधानसभा कार्यालय सचिव, बिथरी चैनपुर, प्रमोद गौतम तथा विधानसभा मीडिया प्रभारी, बिथरी चैनपुर, अनूप सागर अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
महारैली में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय भारत” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।




